अर्की अस्पताल में लेप्रोस्कोपी से ऑपरेशन  शुरू,  पथरी की शिकायत लेकर पहुंची महिला ,दूसरे दिन मिली छुट्टी

अर्की अस्पताल में लेप्रोस्कोपी से ऑपरेशन  शुरू,  पथरी की शिकायत लेकर पहुंची थी महिला ,दूसरे दिन मिली छुट्टी

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (02 जून)नागरिक चिकित्सालय अर्की में अब लेप्रोस्कोपी से ऑपरेशन होना शुरू हो गए हैं जिसके चलते अब लोगों को आईजीएमसी शिमला, सोलन या अन्य अस्पतालों मे मरीजो और उनके तिमारदारों को भटकना नही पड़ेगा।

 

जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिन पूर्व एक महिला को गॉलब्लैडर में पथरी की शिकायत थी इसके बाद महिला अर्की अस्पताल में पहुंची थी । सभी टेस्ट लेने के बाद महिला को अस्पताल मे दाखिल कर शुक्रवार को लेप्रोस्कोपी से गॉलब्लैडर रिमूव किया तथा अगले दिन महिला को छुट्टी दे दी गई।

 

बता दे अर्की स्थित अस्पताल दर्जनों पंचयते निर्भर है और यंहा 6 सौ के करीब प्रतिदिन ओ पी डी रहती है। लेकिन बीते कुछ महीनो से अर्की अस्पताल में एनेस्थीसिया का पद रिक्त तथा ‌ अॉक्सीजन प्लांट भी बन्द पड़ा था जिसके चलते हैं यहां पर कोई भी माईनर – मेजरऑपरेशन नहीं हो रहे थे जिस कारण लोगों को प्राईवेट अस्पतालों में भटकना पढ़ता था। 

बीते कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने विधायक संजय अवस्थी से एनेस्थीसिया के चिकित्सक की नियुक्ति की बात कही थी जिसके बाद सरकार ने चिकित्सक नियुक्त किया और अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। 

क्या कहतें एमओ

उधर एमओ व सर्जन डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि एक महिला गॉलब्लैडर में स्टोन की शिकायत को लेकर अस्पताल में दाखिल हुई थी जिसके बाद लेप्रोस्कोपी से गॉलब्लैडर रिमूव का पहला ऑपरेशन किया गया जिसके अगले दिन महिला को छुट्टी दे दी गई! उन्होंने बताया कि स्त्री रोग संबंधित युटरस रिमूव जैसे ऑपरेशन भी लेप्रोस्कोपी से शुरू हो गए हैं। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!