खुली सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई, 20 हज़ार के चालान काटे

खुली सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई, 20 हज़ार के चालान काटे

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (29 जुलाई) नशा मुक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग अर्की और स्थानीय प्रशासन की टीम ने शिमला मंडी राजमार्ग पर स्थित शालाघाट मार्केट का औचक निरीक्षण किया। टीम की ओर से कोटपा अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई ।

इस दौरान सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के 20,000 के चालान भी काटे गए। टीम ने शालाघाट समेत आसपास की मार्केट के सभी दुकानों का निरीक्षण किया।

खंड स्तरीय टीम ने स्कूलों के आसपास की दुकानों में भी तलाशी ली और दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुक्त रस्तोगी ने कहा कि खुली सिगरेट बेचने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!