सूरजपुर स्कूल परिसर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

सूरजपुर स्कूल परिसर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 25 अप्रैल ) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में बैग फ्री डे मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम का आगाज प्रधानाचार्य मुनीष कमल के उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं ग्रामवासियों को जागरूक करने के आह्वान भी किया।

इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा में जल संरक्षण पर प्रतिज्ञा ली गई। इसके अतिरिक्त सड़‌क सुरक्षा क्लब के प्रभारी द्वारा सड़क सुरक्षा पर विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विद्यालय में शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए इलेक्ट्रॉल क्लब के साथ अन्य क्लबों का भी गठन किया गया।

इस दौरान अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पूरे विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए सामुहिक रूप से विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!