विद्यार्थी संतुलित आहार और मोबाइल का सीमित व सकारात्मक उपयोग करे
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (09 अक्तुबर)राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुक्तारस्तोगी के निर्देशाअनुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मंजू राणा ने की। इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार मुख्य वक्ता रही ।उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सालय में मिलने वाली काउंसलिंग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

काउंसलर ने किशोरों के समग्र विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह मुख्य घटकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, मोबाइल का सीमित व सकारात्मक उपयोग करने, नशीले पदार्थों से दूर रहने, जंक व फास्ट फूड से बचने, तनाव प्रबंधन के उपाय अपनाने तथा ओवरथिंकिंग से बचने की सलाह दी एवं सभी विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम बी से डाॅक्टर प्रियंका,डॉक्टर संतोष एवं फार्मासिस्ट गौरव शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सी एच ओ वसुंधरा शर्मा एवं आशा कार्यकर्ता हेमलता व कौशल्या का विशेष योगदान रहा।