संतुलित आहार लेने, मोबाइल का सीमित व सकारात्मक उपयोग करने, नशीले पदार्थों से रहें  दूर : सुरक्षा परमार।

संतुलित आहार लेने, मोबाइल का सीमित व सकारात्मक उपयोग करने, नशीले पदार्थों से रहें  दूर : सुरक्षा परमार। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (25 अप्रैल)राजकीय उच्च विद्यालय बातल मे किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तेजेंदर शर्मा ने की। इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार मुख्य वक्ता रही।उन्होंने विधार्थियों को चिकित्सालय में मिलने वाली काउंसलिंग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

 काउंसलर ने विधार्थियों को किशोरों के समग्र विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। उन्होंने किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के मुख्य छह घटकों पर चर्चा को केंद्रित करते हुए विधार्थियों को संतुलित आहार लेने, मोबाइल का सीमित व सकारात्मक उपयोग करने, नशीले पदार्थों से दूर रहने, जंक व फास्ट फूड से बचने, तनाव प्रबंधन के उपाय अपनाने, ओवरथिंकिंग से बचने के बारे में परामर्श प्रदान किया एवं विधार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। 

 

काउंसलर ने विधार्थियों को एच पी वी के बारे में भी जागरूक किया कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विधार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी व सुनीता बंसल का विशेष योगदान रहा।  इस अवसर  पर देवेश,पंकज, अखिलेश, रवी,नीरज,गीता, मीना इत्यादि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!