बीच सड़क मे हांपी पनोही बस, स्कूल बस फंसी, एक और रूट प्रभावित ग्रामीण बोले खटारा बस न भेजे सरकार!
बाघल टाइम्स
अर्की : हिमाचल पथ परिवहन निगम की शिमला से पनोहि वाया शालाघाट बस आए दिन खराबी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि बस महीने के दस बार खराब हो जाती है जिस कारण ग्राम पंचायत दानोंघाट ,मांगू , संघोई, तथा शिमला ग्रामीण के कई गांवों के लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है ! पनोहि से सुबह 6:00 बजे शिमला जाने वाली है बस में सोरिया, मालवण कज्यारा बरयाल, बंम्बीरा , सेरगलोटिया, त्याम्बला समेत अन्य गांव के दर्जनों बच्चों के लिए स्कूल कॉलेज जाने के लिए एक मात्र यही बस है जिस कारण आए दिन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत मांगू के पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर ,राहुल वर्मा, रमेश ठाकुर, मनोज रमेश ,जगतराम, तारा दत्त शर्मा, टेक चंद, ललित, संजय तथा नीरज वर्मा ने कहा कि निगम द्वारा खटारा बस भेजी जाती है जो महीने में 10 दिन खड़ी हो जाती है जिस कारण आने जाने वाले वाहनों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है । वीरवार को भी सुबह लोग अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए बस में चढ़े लेकिन कुछ ही दूरी पर कज्यारा के समीप बस फिर से खड़ी हो गई । जिस कारण वाहनों की आवाजाहि बिल्कुल ठप हो गई और स्कूल जाने वाली बस तथा अन्य छोटे बड़े वाहन भी फस गए। यही नहीं अर्की से तत्ता पानी जाने वाली बस भी मांगू तक ही जा सकी जिस कारण सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

ग्रामीणों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि उक्त बस रुट पर खटारा बस न भेजकर नियमित रूप से बस चलाये। अन्यथा ग्रामीण अधिकारयों का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे।
उधर शिमला ग्रामीण के आरएम पंकज ठाकुर ने बताया कि एलेक्ट्रिकल फॉल्ट के कारण बस चलते-चलते बंद हो गई थी जिस कारण बीच सड़क में रुक गई । उन्होंने बताया कि मौके पर मैकेनिक भेज दिया है। बस नियमित रूप से भेजी जा रही हैं कहा कि सड़क की हालत खराब होने के कारण कुछ दिन पूर्व भी बस की कमानी टूट गई थी और बस खड़ी हो गई उन्होंने कहा कि उक्त रूट पर इलेक्ट्रिक बस प्रस्तावित है सड़क की स्थिति ठीक होते ही इलेक्ट्रिक बस भेज दी जाएगी।