रावमा विद्यालय चंडी(अर्की) के स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर को संवारा

रावमा विद्यालय चंडी अर्की  के स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर को संवारा

बाघल टाइम्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में चल रहे एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी प्रार्थना सभा तथा विभिन्न प्रकार के योग अभ्यास से की गई ।

तत्पश्चात  स्वयंसेवक द्वारा पाठशाला के पीछे पहाड़ियों में  सफाई की ,  और परिसर को संवारा। गोद लिए गांव में जल स्रोतों की साफ सफाई भी की। इसके अतिरिक्त  स्वयंसेवियों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा की और पंच प्रण की शपथ भी ली और समाज को  अपनी माटी से प्रेम करने का  संदेश दिया।  
प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को देश के लिए सच्चा प्रेम व इसकी सेवा में अपने तन मन धन से अपने आप को नैछावर करने हेतु प्रेरित किया। 
 इसी कड़ी में सभी स्वयंसेवक ने प्रतिदिन की तरह बौद्धिक सत्र में भाग लिया।  बौद्धिक सत्र में स्रोत व्यक्ति स्थानीय पंचायत निवासी आचार्य राम कृष्ण ने सभी के जीवन में संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला।  उन्होंने प्रत्येक सवंयसेवी से नशे, मोबाइल  से दूर रहने और बडोंं का आदर करने का भी आवहान किया।
इस अवसर पर  पाठशाला के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने आचार्य राम कृष्ण को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया तथा एनएसएस प्रभारी हेमलता ने उनका स्वागत किया।
अंत में एनएसएस प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा ने स्रोत व्यक्ति का इस महत्वपूर्ण ज्ञान हेतु उनका आभार एवं धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!