राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में चलाया तपेदिक उन्मूलन जागरूकता अभियान

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में चलाया तपेदिक उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाय

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (24 अप्रैल)राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में तपेदिक उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने की ।प्रार्थना सभा में एनएसएस स्वयंसेवी पूर्णिमा और जानहवी ने तपेदिक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक जीवाणु संक्रमण से होने वाली बीमारी है यह ज्यादातर फेफड़ों को प्रभावित करती है।

खांसी का दो सप्ताह से अधिक होने पर ,खांसी के साथ खून या बलगम आने पर जांच करवाएं । इनका संक्रमण हवा के माध्यम से हवा के माध्यम से फैलते हैं ।प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा ने बताया कि क्षय रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है तथा 6 से 9 महीने तक इसका इलाज चलता है और जानकारी ही वास्तव में इलाज है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!