राआमा पाठशाला धूंदन में हवन के बाद शैक्षिक सत्र शुरू

राआमा पाठशाला धूंदन में हवन के बाद शैक्षिक सत्र शुरू

बाघल टाइम्स

 

अर्की ब्यूरो (25 अप्रैल)राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धूंदन में नए शैक्षिक सत्र 2023 -24 का प्रारंभ विद्यालय के प्रांगण में हवन पूजा पाठ से किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर और स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान नीम चंद ठाकुर ने पुष्प अर्चन से कार्य का शुभारंभ किया।

 

सर्वप्रथम शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, स्कूल प्रबंधन समिति कार्यकारिणी को तिलक लगाकर व कलावा बांधकर शुरुआत की । तत्पश्चात छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने आहुति डाली। शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन समिति कार्यकारिणी ने पूर्ण आहुति देकर इस पुनीत कार्य को संपूर्ण किया। 

 

प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और अच्छे विचार आते हैं। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को नए शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल और नरेंद्र कपिला ने 21 कन्याओं का पूजन किया। 

 

इस अवसर पर विद्यालय परिवार व स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!