मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में महिलाओं को अब 50 की जगह उठाना होगा 25 किलो वजन

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो/ लोक निर्माण विभाग ने मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती में महिलाओं के लिए भार उठाने के नियम में ढील दे दी है। महिलाओं को अब 50 किलोग्राम की जगह 25 किलोग्राम वजन ही उठाना होगा। लेकिन दौड़ की तय दूरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही 50 मीटर की दौड़ लगानी होगी।

 

 लोक निर्माण विभाग ने इससे पूर्व मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में दोनों वर्गों महिलाओं और पुरुष के लिए 50 मीटर की दौड़ तय की थी। इस दौड़ को 50 किलोग्राम वजन के साथ पूरा करना था। 

 

बताया जा रहा है कि प्रदेश भर में लगातार महिलाओं के भार उठाकर दौड़ लगाने के वीडियो वायरल हो रहे थे और सोशल मीडिया पर जमकर लोग इसका विरोध भी जता रहे थे। निर्माण विभाग ने इस भारी दबाव के बाद अब वजन में बदलाव का फैसला किया है।

 

उधर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि अब महिलाओं को 25 किलोग्राम वजन उठाना होगा। दौड़ की दूरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूरी 50 मीटर ही रहेगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!