दाड़लाघाट में लोहे की 30 शटरिंग प्लेटें चोरी, 01 आरोपी गिरफ्तार। 

दाड़लाघाट में लोहे की 30 शटरिंग प्लेटें चोरी, 01 आरोपी गिरफ्तार। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 28 सितंबर ) पुलिस थाना दाडलाघाट के अंतर्गत इलाके में चोरी से जुड़ी एक घटना सामने आई है।

पुलिस थाना में यह शिकायत स्थानीय निवासी संजीव शर्मा ने दर्ज करवाई कि वह पेशे से ठेकेदार है तथा वर्तमान में बांजण स्कूल के समीप ड्रेन निर्माण का कार्य कर रहा है। बीते 18 सितंबर की रात को निर्माण स्थल से उसकी 30 लोहे की शटरिंग प्लेटें चोरी हो गई हैं, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज किया गया।

 

मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम द्वारा चोरी की गई शटरिंग प्लेटों तथा संलिप्त आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस जांच के दौरान दाड़लाघाट क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 24 सितंबर को मामले में संलिप्त एक आरोपी कृष्ण लाल  निवासी गांव बड़ोग, डाकघर नवगांव, तहसील अर्की (सोलन) आयु 43 वर्ष को दाड़ला मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को 25 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में चोरी की गई शटरिंग प्लेटों की बरामदगी तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है।मामले की पुष्टि डी एस पी नवीन झाल्टा ने की है। 

error: Content is protected !!