अंबुजा फाउंडेशन ने कश्यालु में लगाया स्वास्थ्य शिविर।

अंबुजा फाउंडेशन ने  कश्यालु में लगाया स्वास्थ्य शिविर 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 25 सितंबर ) अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कश्यालू में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, बल्कि ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक एक्सपोजर विजिट भी करवाई गई।

इस शिविर में कुल  दर्जनों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई, जिनमें से 17 मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और एक मरीज का ईसीजी (ECG) टेस्ट किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श और जरूरी डॉक्टरी सलाह भी दी।

स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ कश्यालू सेंटर में एक और विशेष गतिविधि देखने को मिली। इसके अलावा पजीणा गांव के निवासियों के लिए सेंटर में एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को कम्युनिटी क्लिनिक सेंटर की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं को करीब से समझाना था, ताकि वे भविष्य में यहां मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ उठा सकें।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

error: Content is protected !!