महेंद्र भट्टी बने दी कुर्गण लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा मांगू के अध्यक्ष, संदीप पुरी उपाध्यक्ष
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (24 सितंबर) दी कुर्गन लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा समिति मांगू के में महेंद्र भट्टी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। जबकि संदीप पुरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है! जानकारी देते हुए सभा के सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि चुनाव में मांगू लैंड लूजर परिवहन सहाकारी सभा समिति के चुनाव सहकारी निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शांति पूर्वक सम्पन्न हुए।

उन्होंने बताया कि सहकारी सभा में कुल पांच वार्डों के चुनाव हुए। जिसमें मांगू वार्ड -1 से रतन चंद, वार्ड -2 से संदीप पूरी, वार्ड -2 से जितेंद्र कुमार, वार्ड -3 से दलीप कुमार, वार्ड -4 से महेंद्र सिंह, वार्ड -5 से कर्म चंद चुनावी मैदान में थे जिन्हे सर्वसम्मति से चुना गया
इसके पश्चात सभी सदस्यों ने महेंद्र भट्टी को अध्यक्ष जबकि संदीप पुरी को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना। इसके अलावा दिलीप भट्टी कोषाध्यक्ष जबकि रतन चंद भट्टी सहित कर्मचंद भट्टी को सदस्य चुना गया।