गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत


बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (07 फरवरी)   किन्नौर जिले के वांगतू-काफनू संपर्क मार्ग पर बीते रविवार देर रात एक आल्टो कार (अप्लाइड फॉर) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो मृतकों की पहचान नेपाली मूल के कुंदन और सुनील कुमार तथा तीसरे मृतक की पहचान बाबूराम नेगी निवासी निचार, जिला किन्नौर के रूप में हुई है ।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार पूरी तरह से जल गई है जिस कारण कार में सवार तीन में से दो लोगों के शव भी जले हुए मिले ।

डीएसपी राजू ने कहा कि हादसे के कारणों की अभी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि कार ऊंचाई से सीधी गहरी खाई में जा गिरी, जिसकी वजह से आग लगी होगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!