पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग

पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग

बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो/ भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पालमपुर में आयोजित की गई। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शांता कुमार से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा संगठन और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर अर्की विधानसभा क्षेत्र से युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र हांडा (दाड़लाघाट), दाड़लाघाट मंडल महामंत्री भीम शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष जयदेव शर्मा सहित तीनों मंडलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पुरी, जुगल किशोर और हरीश कुमार उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!