हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कल से फिर करवट लेगा अंबर

 हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कल से फिर करवट लेगा अंबर
बाघल टाइम्स नेटवर्क
प्रदेश भर में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बुधवार से यलो अलर्ट जारी किया गया है और प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
मौसम विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति और बिजली बोर्ड को सचेत रहने की सलाह दी है। अभी भी प्रदेश भर में 290 सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। इनमें से लाहुल-स्पीति में 117, शिमला में 88, मंडी में 38, कुल्लू में 29, चंबा में 10, सिरमौर में चार, सोलन और किन्नौर में दो-दो सड़कें बंद हैं। बिजली बोर्ड ने 95 फीसदी से अधिक ट्रांसफार्मर बहाल कर लिए हैं और अब पूरे प्रदेश में 24 ट्रांसफार्मर ही बंद हैं। इनमें 16 सिरमौर, चंबा में चार, शिमला में तीन और मंडी में एक ट्रांसफार्मर बंद है। जबकि प्रदेश भर में 59 पेयजल योजनाएं अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। इनमें लाहुल-स्पीति में 27, चंबा में 21 और शिमला में 11 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!