गगरेट स्कूल मैदान में पलटा टाइलों से भरा ट्रक, चपेट में आई स्कूली छात्रा


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

25 नवम्बर /   ऊना ज़िला के गगरेट स्कूल के पास तीखे मोड़ पर आज (गुरुवार) सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल के मैदान में पलट गया। एक स्कूली छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई। लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर छात्रा को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है।

फिलहाल टाइलों का पूरा कचरा हटने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इसकी जद में कोई और भी आया या नहीं। उधर गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज रमेश चंद ने हादसे की जगह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस तैनात कर दी है। ट्रक चालक टाइल लेकर कहां जा रहा था और यह हादसा कैसे हुआ यह अभी ट्रक चालक के ब्यान के बाद हो साफ हो पाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!