कुल्लू के सैंज में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

25 नवम्बर/  जिला कुल्लू की सैंज घाटी में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैंज अस्पताल आया गया है। हादसा बीते गुरुवार का है जब बोलेरो कैंपर गाड़ी रैला की तरफ आ रही थी।

जानकारी के मुताबिक रैला के जीरो प्वाइंट के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फुट नीचे लुढ़क गई। जिसमें कैंपर चालक टेक सिंह की मौके पर मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए सैंज अस्पताल लाया गया। गाड़ी मे स्वार गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को कुल्लू रेफर किया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय टेकचंद पुत्र लालचंद निवासी मझाण के रूप में हुई है। जबकि रेवती देवी व बीना देवी निवासी मझाण को गंभीर चोटें आई है । जिन्हें इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल लाया है। वहीं पुनीत निवासी मझाण का उपचार सैंज में चल रहा है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा मामले की पुष्टि करते हुऐ बताया कि मामले की जांच कर रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!