राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में दमखम दिखाएंगे पीएम श्री चंडी स्कूल के नौ खिलाड़ी

राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में दमखम दिखाएंगे पीएम श्री चंडी स्कूल के नौ खिलाड़ी

अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट ने खिलाड़ियों को भेंट की कराटे किट और खेल पोशाकें

बाघल टाइम्स 

अर्की ब्यूरो (28 नवम्बर) पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी  के नौ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश एवं विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है।  खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को देखते हुए अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से शनिवार को   उन्हें नौ कराटे किट और नौ खेल पोशाकें प्रदान की गईं।

इस अवसर पर अम्बुजा सीमेंट प्लांट हैड सुनील कुमार चौधरी, अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के असिस्टेंट जनरल मैनेजर संजय शर्मा तथा एजुकेशन कोऑर्डिनेटर आरती सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एल.आर. ठाकुर ने बताया किराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में मनीष शर्मा, ललित वर्मा, इंद्र सिंह, दिव्या ठाकुर, निवेदिता शर्मा, मीतांजलि शर्मा, चित्ररेखा, जितेंद्र ठाकुर और देवेंद्र शर्मा शामिल हैं। 

प्रधानाचार्य एल.आर. ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष टेक चंद शर्मा, समस्त एसएमसी सदस्यों और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के इस सराहनीय सहयोग के लिए संस्था के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने   कहा कि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा दिया गया यह सहयोग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक प्रतिष्ठानों का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

इस दौरान कराटे टीम के मैनेजर एवं कला अध्यापक देवेंद्र कुमार तथा खेमचंद भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!