आरडी धीमान को बनाया मुख्य सचिव, रामसुभग को हटाया, अधिसूचना जारी

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो/ हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को बदलक आर डी धीमान को मुख्य सचिव लगाया है। मुख्य सचिव बने आरडी धीमान 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से ऊना जिले के धलवाड़ी के रहने वाले हैं। गौर हो कि अगस्त, 2021 में अनिल खाची को हटाकर रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव, जबकि खाची को राज्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था। 

रामसुभग सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। गुरुवार रात करीब 10:15 बजे कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।

error: Content is protected !!