अर्की में बीएमओ डॉ० मुक्ता रस्तोगी ने सम्भाला कार्यभार

अर्की में बीएमओ डॉ० मुक्ता रस्तोगी ने सम्भाला कार्यभार

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (03 जुलाई) नागरिक चिकित्सालय अर्की में खण्ड चिकित्सा अधिकारी   डॉक्टर मुक्ता रस्तोगी ने  पदभार  संभाल लिया है । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने  का प्रयास किया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था को सुचारु रूप से रखना व मरीज को कोई परेशानी न हो इसको लेकर उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने बताया कि एफआरयू में 100 बिस्तर (बैड ) स्वीकृत है लेकिन मौजूदा स्थिति में यह पूरे नहीं है जिसको लेकर जल्द ही  कार्य किया जाएगा। 

मुक्ता रस्तोगी इससे पूर्व नालागढ़ में अपनी सेवाएं दे रहीं थी।

error: Content is protected !!