अर्की न्यालय में 29 आरोपियों के खिलाफ़ चार्जशीट हुई दायर

बाघल टाइम्स 

अर्की ब्यूरो (08 जुलाई) शुक्रवार को अर्की पुलिस ने   हिमाचल प्रदेश की चर्चित पुलिस   लिखित परीक्षा भर्ती मामले में 29 लोगों के खिलाफ अर्की सिविल कोर्ट में चार्जशीट  दायर की है। जिसके बाद अब और भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।  जानकारी के  मुताबिक इनमें 16 मध्यस्तता करने वाले, एक अभिभावक और 12 अभ्यर्थी शामिल हैं। 

बता दे पुलिस भर्ती मामले में जिला सोलन का अर्की पूरे प्रदेश भर में सुर्खियों में रहा था। और यहां से एक महिला सहित सात अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी संधर्व में अर्की पुलिस ने 29 आरोपियों के खिलाफ़ चार्जशीट  दायर की है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!