प्रदेश में कोरोना के 354 नए मामले; एक हजार एक्टिव, ..पड़े पूरी खबर

प्रदेश में कोरोना के 354 नए मामले; एक हजार एक्टिव, संक्रमण दर छह प्रतिशत

बाघल टाइम्स नेटवर्क

प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 354 नए केस आए हैं, वहीं एक्टिव केस की संख्या एक हजार को पार कर गई है। प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर छह प्रतिशत को पार कर गई है।

 

 

शनिवार को विभाग ने प्रदेश भर में कुल 5249 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से 354 नए मामले आए हैं। सबसे ज्यादा मंडी जिला में 75, बिलासपुर में 37, चंबा में 15, हमीरपुर में 58, कांगड़ा में 67, किन्नौर में दो, कुल्लू में 22, शिमला में 43, सिरमौर में 14, सोलन में 18, ऊना में तीन नए मामले आए हैं। लाहुल-स्पीति जिला में कोई नया मामला नहीं आया है।

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल खुद भी कोरोना की अपडेट पर नज़र बनाये हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 1196 हो चुके हैं। 

error: Content is protected !!