भूमती के कुनाल ने उत्तीर्ण की सहायक अभियंता सिविल ग्रेड वन की परीक्षाा

बाघल टाइम्स

कुनिहार  ब्यूरो (09 जुलाई)  अर्की   क्षेत्र के भूमती गांव के कुनाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित सहायक अभियंता सिविल ग्रेड वन की परीक्षा को उत्तीर्ण करके अपने गांव व अपने दिवंगत माता पिता का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुनाल का चयन हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारप्रेशन लिमिटेड में  हो गया है। कुनाल   ने यह मुकाम हासिल करने के लिए कई वर्षों से कड़ी मेहनत की है। आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियां ठीक न होते हुए भी उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।

 

जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में कुनाल के पिता मदन  का देहांत हो गया था  अभी परिजन उस दुःख से उभरे भी नहीं थे कि गत वर्ष करीब दो माह पूर्व   कुनाल  की माता मनोरमा शर्मा का देहांत हो गया था।

बाबजूद इसके  कुनाल ने हिम्मत नही छोड़ी और अपने लक्ष्य की ओर बड़ते हुए  यह सफलता हासिल की। कुनाल की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती से हुई। तथा बी टेक इंडोग्लोबल चंडीगढ़ से पूर्ण की।  कुनाल की इस  सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। 

कुनाल के चाचा भुवनेश्वर शर्मा , चाची चंद्रकांता दादी कौशल्या देवी व बहन कृतिका  तथा मांझू गाँव से कुनाल के मामा देवेंद्र, और प्रवीण भार्गव की खुशी का ठिकाना नही रहा जब कुनाल ने उक्त परीक्षा को उत्तीर्ण किया।

चाचा भुवबेश्वर शर्मा ने कहा कि बड़े सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। वंही कुनाल ने इसका सारा श्रेय अपने परिजनों को दिया उन्होंने कहा कि बिना परिवार के सपोर्ट के यह असंभव था। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!