अर्की के बागा में, ट्रक ऑपरेटर के बैंक खाते से शातिरों ने उड़ाए 1,38,599 रूपये।

बागा में ट्रक ऑपरेटर के खाते से शातिरों ने उड़ाये1,38,599 रूपये।

बाघल टाइम्स



अर्की ब्यूरो : ( 25 नवबंर ) पुलिस थाना बागा के अंतर्गत एक ट्रक ऑपरेटर के  बैंक खाते से लाखों  रूपये गायब होने का मामला दर्ज हुआ है।

शिकायतकर्ता अशवनी कुमार पुत्र कांशी राम, गांव मटरेच, डाकघर बेरल का रहने वाला है। ट्रक ऑपरेटर अशवनी कुमार ने पुलिस थाना बागा में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके एसबीआई और पीएनबी बैंक खातों में मलोखर में ट्रकों की पेमेंट आती है। जब उसके द्वारा गुगल-पे से पेमेंट ट्रांसफर करने की कोशिश गई की तो उसके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हुए।

यह देखकर वह एसबीआई और पीएनबी दोनों बैंकों में गया जहां उसे पता चला कि उसके एसबीआई खाते से 99,999 रूपये यूपीआई के माध्यम से तथा पीएनबी से 38,600 रूपये ट्रांसफर हो चुके है।

उसके दोनों बैंक खातों से किसी ने 1,38,599 रूपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराकर उसे धोखा दिया है।

उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!