1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार!11 से 80 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा वेतन

1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार!11 से 80 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा वेतन

बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो (25 सितंबर)रोजगार विभाग द्वारा 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर में रोजगार मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। 

इस रोजगार मेले में काला अम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी की लगभग 40 औद्योगिक इकाइयां भाग ले रही हैं। रोजगार मेले में लगभग 1000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
इस रोजगार मेले में 8वीं पास, स्नातक पास, बीटेक, बी-फार्मा, आईटीआई पास युवाओं के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले में 19 वर्ष से 45 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। कंपनियों द्वारा 11250 रुपये से 80 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि सभी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 29 सितंबर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा तहसील कमरऊ जिला सिरमौर पहुंच कर रोजगार मेले में रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व यदि अनुभव प्रमाणपत्र हो तो उसे भी साथ लेकर जाएं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!