हाईवे पर ईंटों से लदा ट्रक पलटा, सड़क किनारे खड़ी महिला दबी, चालक की भी मौत।


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

              मंडी जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। सरकाघाट-घुमारवीं हाईवे पर भांबला के नजदीक वही मोड़ के पास ईंटों से लदा ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ट्रक चालक रामेश कुमार पुत्र भाग सिंह गांव सनवाई डाकघर गेहरा और बबली देवी गांव बही के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बबली देवी हादसे के वक्त सड़क किनारे खड़ी थी। ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है।

.

error: Content is protected !!