सिनियर सकैंडरी गर्ल्स स्कूल अर्की में एनएसएस शिविर का हुआ समापन

सिनियर सकैंडरी गर्ल्स स्कूल अर्की में एनएसएस शिविर का हुआ समापन।



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो  (30 नवबंर ) वीरवार को शहीद विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का  समापन हो गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय अध्यापक भारतेंदु भार्गव ने किया। 

इस अवसर पर सेवानिवृत शास्त्री डा0 पूर्ण चंद भार्गव ने मुख्यातिथि के रुप में भाग लिया। विद्यालय प्रधानाचार्या विमला वर्मा ने विद्यालय की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने वंदे मातरम गान के साथ की तथा इस दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इससे  पूर्व एनएसएस प्रभारी हेमलता ने एनएसएस कार्यक्रम व सात दिवसीय शिविर की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रधानाचार्या विमला वर्मा ने अपने संबोधन में एनएसएस के उद्देश्य व छात्राओं को इसके आदर्श वाक्य को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

error: Content is protected !!