शिमला , पपलोटा बस चलाने पर ग्रामीणों ने सरकार का किया थैंक्स।


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (25 नवम्बर)   वीरवार को ग्राम पंचायत डुमैहर में साधारण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बी डी सी सदस्य प्रताप सिंह ठाकुर ने की।
बैठक मे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिमला पपलोटा बस चलाने पर परिवहन विभाग के कार्यकारी निदेशक भूपेन्द्र अत्री एवम निगम के मुख्य प्रबंधक राजेश चौहान का विषेश तौर पर धन्यवाद किया गया।
इसके अलावा मांग की गई कि उक्त रूट की समय सारणी को शाम 7:10 से बदल कर शाम 5:30 बजे किया जाए। लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में अंधेरा जल्दी हो जाने के कारण क्षेत्र के लोगों को इस बस का लाभ बहुत कम होगा और इस बस को सुबह वाया मांजू खनलग के बजाय पपलोटा से शिमला वाया शालाघाट चलाया जाए। जिसके चलते स्थानीय लोगों को इस सीधी बस सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस मौके पर मुनीलाल पाल , ओम प्रकाश , लेखराम , दीनेश शर्मा, हरीश , इंद्रसिंह पाल , जितेंद्र , खेम राज , तिलक राज,पवन, नरेन्द्र पाल ,सुंदर पाल,बिपतु राम,बलदेव,हेमराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!