रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (13दिसंबर)   रोहडू से रिकांगपिओ जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन की बस आज सुबह समरकोट के नजदीक सेरी नाला के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह के वक्‍त हुआ है जब रिकांगपिओ डिपो की गाड़ी रोहडू से वापस जा रही थी।
फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहें है. कुछ लोगों को हल्की चोटें लगने का समाचार है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया ।
.
बता दें कि एचआरटीसी की बस नंबर HP -38C, 9918 रोहड़ू से रिकांग पिओ जा रही थी. समरकोट के नजदीक सेरीनाला के पास बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है. बस में सवार सभी 20 यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!