रामपुर-रोहडू़ मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, चार घायल


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (13 दिसंबर)   रामपुर-रोहडू मार्ग पर बशड़ी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई । हादसे में चालक समेत एक अन्य की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हो गए । घायलों का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। कार (एचपी 63 बी 5158) में सवार होकर छह लोग रामपुर के मजेवठी से रोहडू अपने गांव अस्थाना की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि नरैण पंचायत के बशड़ी के समीप चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से नीचे जा गिरी। उधर सूचना मिलते ही तकलेच पुलिस चौकी से पुलिस का दल मौके के लिए रवाना हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल से सभी को बाहर निकाला।
हादसे में आदित्य (16) पुत्र रत्ती राम, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला और दया सिंह (51), पुत्र कपूर चंद, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अतिरिक्त प्रीति (23) पुत्री रत्ती राम, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, निशा (40), पत्नी रत्ती राम, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, रत्ती राम (45), पुत्र शालिग राम, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, जियालाल (56), पुत्र स्व. फिना दास निवासी गांव सैजी, डाकघर समोली, तहसील रोहडू़, जिला शिमला घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!