मलोखर में 12 मई को होगा महादंगल, अंतर्राष्ट्रीय और भारत केसरी के नामी पहलवान लेंगे भाग।

मलोखर में 12 मई को होगा महादंगल, भारत केसरी के नामी पहलवान लेंगे भाग। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 06 ) अर्की-बिलासपुर सीमा पर स्थित मलोखर में इस वर्ष भी त्रिदेव दंगल समिति द्वारा 12 मई को विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है।

दंगल में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के साथ -साथ भारत केसरी के नामी पहलवान सुमित (ऊना) बंटी ( नैना देवी) नवीन (मंडी) शिवम (बरठी) सिद्धार्थ (मंडी) सोनू (बागा) जोंटी गुर्जर, जलाल ईरानी, परविंदर पट्टी, गोपी लीला, दीपक काकरान, मुकेश मणहलीबाद, रिंकू हजीपूर, रोहित फौजी, बिट्टू चंडीगढ़, नोनू चंडीगढ़, रितिक, अभिषेक आदि अपनी पहलवानी का प्रदर्शन कर दंगल का रोमांच बढ़ाएंगे।

दंगल समिति प्रधान कर्मचंद महाजन, उप प्रधान भीम लाल शुक्ला,सचिव जोगिंद्र चन्देल, सह सचिव पवन ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजीव महाजन, सह कोषाध्यक्ष लाल ठाकुर, सलाहकार लेखराम तथा हरि पंवर समेत अन्य सदस्यों  ने थाच  चौक मलोखर  मेले  में सभी जनता से भाग लेने की अपील की है! 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!