बखालग में 28 जून को होगा विशाल दंगल व मेला

अर्की के बखालग में 28 जून को होगा विशाल दंगल व मेला। सतीश कश्यप होंगे मुख्यतिथी! 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 25 जून ) अर्की के बखालग में रविवार 28 जून को विशाल दंगल और मेले का आयोजन किया जा रहा है।  दंगल में हिमाचल व बाहरी राज्यों के जाने-माने पहलवान भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर  ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप मुख्य अतिथि होंगे। ग्राम पंचायत व महावीर दंगल कमेटी के प्रधान  सुरेंद्र पाठक ने बताया कि सुबह प्रातः 11 बजे  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेला शुरू होगा । इसके पश्चात दोपहर 3.00 बजे से दंगल शुरू होगा। सुरेंद्र पाठक ने बताया कि  मेला कमेटी की अनुमति के बिना  मेला ग्राउंड व आसपास कोई भी दुकानदार अपनी दुकान या कोई भी  स्टॉल  नहीं लगा सकेगा।

उधर मेला कमेटी ने क्षेत्र की समस्त जनता से मेले व दंगल में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया गया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!