पंचायत प्रतिनिधियों सहित कारोबारियों ने चलाया सफाई अभियान

image

10 April 2021

बाघल टाइम्स
ग्राम पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत पिपलुघाट चौक पर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।पंचायत प्रधान ओम प्रकाश की अगुवाई में स्थानीय लोगों व कारोबारियों ने पिपलुघाट चौक व इसके आसपास के क्षेत्र को सवारा।कूड़ेदानों के आसपास बिखरे कूड़े कचरे और पॉलीथिन को एक जगह एकत्र कर जलाया गया।
पंचायत प्रधान ने बताया कि 10 अप्रेल से 15 अप्रेल के बीच पंचायत के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आवाहन किया है।
उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में कूड़े के साथ साथ सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का निष्पादन बड़ी चुनोती बन गया है।क्षेत्र के सीमेंट कारखाने भी सिर्फ सोलन शहर से ही सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन लेकर जला रहे है।दाड़लाघाट व इसके साथ लगती पंचयतों से इसे नही लिया जा रहा है।उन्होंने प्रशासन से स्थानीय सीमेंट कारखानों में साथ लगती पंचयतों में एकत्र सिंगल युज प्लास्टिक और पॉलीथन को भी भिजवाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
इस दौरान पंचयात उप प्रधान कामेश्वर ,वार्ड सदस्य किरण शर्मा ,बिमला ,कांता ठाकुर ,सांता देवी ,कन्नू राम ,व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन लाल ,सचिव राज कुमार ,भूप राम ,राम दास ,देविरूप शर्मा ,कुलदीप ,लेख राम ,नरेंद्र ,टेक चंद ,अंकु,सेंटी,प्रेम लाल,जीतू,मानचंद,उमेश आदि मौजूद थे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!