धुन्दन में कृषि कैंप का आयोजन। प्राकृतिक खेती बारे दी जानकारी

image

10 April 2021

बाघल टाइम्स
धुन्दन के प्राचीन दुर्गा माता के मंदिर में कृषि कैंप का आयोजन किया गया।इस दौरान नौणी विश्वविद्यालय के डॉ एचआर शर्मा,डॉ मीनू गुप्ता,डॉ डीपी गौतम,डॉ मनोज शर्मा ने किसानों को अलग-अलग विषय में कृषि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।डॉ डीपी गौतम ने किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़े रहस्य के बारे में किसानों को अवगत करवाया और किसानों से आग्रह किया कि जहर मुक्त खेती को अपनाएं।
इसके अलावा डॉ मनोज शर्मा ने कृषि में उपयोग होने वाले उपकरणों के अनुदान के बारे में भी किसानों को बताया।
इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत कृषक उत्पादक संघ के प्रधान रतन चंद बट्टू सहित अन्य सदस्यों ने शॉल और टोपी पहना कर किया।रतन चंद बट्टू ने किसानों को कृषि उत्पादक संघ के बारे में जानकारी दी तथा किसानों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा किसान संघ की सदस्यता ग्रहण करें।
इस मौके पर जलागम विकास परियोजना के प्रधान रूप लाल वर्मा ने भी जलागम परिजनों के बारे में किसानों को जानकारी दी।प्रधान ने कहा कि जलागम परियोजना व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से धुन्दन पंचायत में पांच वर्षों में लगभग पेंतालिस लाख रुपये विभिन्न कार्यों पर खर्च किए गए हैं।किसान संघ धुन्दन के उप प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।इस मौके पर किसानों को भिंडी,खीरा,टमाटर,करेला आदि के बीज भी निशुल्क बांटे गए।इस अवसर पर सचिव राजपाल,एफपीओ परसराम,रामदत्त,मुंशी राम वर्मा,राजेंद्र वर्मा,सोमा शर्मा,कौशल्या शर्मा,करमचंद वर्मा,अतरू राम,दिलाराम,हेमराज,भगतराम,हीरा सिंह,गंगाराम,सुखदेव,अमरदेव,भूप चंद,प्रेम चंद,मनोहर लाल सहित अन्य किसानों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!