निर्जला एकादशी पर विकास समिति भूमति ने लगाई छबील

निर्जला एकादशी पर विकास समिति भूमति ने लगाई ठंडे पानी की छबील

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (25 जून)निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विकास समिति भूमति द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करना तथा समाज में सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भूमति के नव निर्वाचित उप प्रधान श्री विनय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विकास समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

छबील में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने ठंडे पानी का सेवन किया। विकास समिति के सदस्यों ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!