दाड़लाघाट कॉलेज में कॉमर्स सोसायटी का गठन।
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 06 जुलाई ) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सत्र 2026-27 के लिए कॉमर्स सोसायटी का गठन किया गया।
इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉ. भावना आजाद ने विद्यार्थियों को वाणिज्य विभाग की विगत वर्षों की गतिविधियों से अवगत करवाया।

विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकॉम तृतीय वर्ष से उपाध्यक्ष पद के लिए वैभव, सचिव कोमल व सह सचिव सुजल ठाकुर व मीडिया प्रभारी मयंक गुप्ता को मनोनीत किया गया। गौरतलब है कि महाविद्यालय में कॉमर्स सोसायटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाती रही है।
इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।