दाड़लाघाट के बराइली पंचायत के युवाओं ने स्पोर्ट्स किट के लिए संजय अवस्थी का जताया आभार

 बरायली पंचायत के युवाओं ने स्पोर्ट्स किट के लिए संजय अवस्थी का जताया आभार। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 16 अप्रैल ) अर्की उपमंडल की बरायली पंचायत के युवाओं ने विधायक संजय अवस्थी से एक औपचारिक मुलाकात की।

इस दौरान विधायक संजय अवस्थी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया तथा उन्होंने युवा खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संजय अवस्थी ने युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें स्पोर्ट्स किट के लिए राशि प्रदान की।

युवाओं ने स्पोर्ट्स किट प्रदान करने के लिए विधायक संजय अवस्थी का आभार जताया।

इस मौके पर अजय ठाकुर, अमित कुमार, नरेश, मुकुल, धीरज, लकी, गौरव, राहुल, कार्तिक, निखिल, कार्तिक, विक्की आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!