कसौली में पुलिस ने देह व्यापार व जुए के धंधे का किया भंडाफोड़।

8 April 2021

बाघल टाइम्स नैटवर्क
कसौली क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार व जुए के धंधे को लेकर मामला दर्ज हुआ है । पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मामले का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने 35 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस गिरोह में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
मौके पर पहुंचे डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कसौली स्थित एक होटल में छापा मारा, जहां पर पुलिस ने कई लोगों को जुआ खेलते हुए पाया और इनके कब्जे से करीब 13,92,000 रुपए नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा यहां पर देह व्यापार का भी पर्दाफाश हुआ है और पुलिस ने 9 महिलाओं को मामले में पकड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ़ जुआ अधिनियम व इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!