शिकारी की गोली से महिला घायल

8 April 2021

बाघल टाइम्स नेटवर्क
जिला मंडी के जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र में बंदूक चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घटना के के कारणो का पता लगाया जा रहा है
गोलीकांड की यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घायल की पहचान 48 वर्षीय रामाकृष्णा निवासी द्रोव के रूप में हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात कर सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर रेफर किया गया।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लडभड़ोल क्षेत्र के एक शिकारी की ओर से चलाई गई गोली से महिला घायल हुई है। लेकिन अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है।

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया गोलीकांड की छानबीन जारी है। घटनास्‍थल का निरीक्षण करने के पश्चात घायल महिला के बयान के आधार पर ही आगामी कार्यवाही की जाएगी

error: Content is protected !!