सोलन और पालमपुर में कांग्रेस का परचम जबकि धर्मशाला तथा मंडी में भजपा ने जीती बाजी़ ।

image

8 April 2021

बाघल टाइम्स नेटवर्क
बुधवार को एक साथ हुए चार नगर निगमों के चुनाव में सोलन और पालमपुर में कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है । जबकि मंडी में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। धर्मशाला में भाजपा ने सबसे ज्यादा 17 में 8 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन बहुमत पाने के लिए भाजपा को यहां निर्दलीय के साथ की जरूरत पड़ेगी। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी नगर निगम चुनाव में सुखराम और बड़े कांग्रेस नेताओें का जादू नहीं चला।
पालमपुर की बात करें तो वंहा कांग्रेस ने जीत हासिल करते हुए 15 में से 11 सीटें जीत ली हैं। जिसमे भाजपा और निर्दलीय केवल दो-दो सीटें ही जीत पाए। चार नगर निगमों में कांग्रेस को दो और भाजपा को एक पर स्पष्ट बहुमत मिला है। इससे आगामी विधानसभा चुनाव भी दिलचस्प होगा।
बुधवार मतदान के बाद देर रात तक चारों नगर निगमों के चुनाव के बाद 64 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए। नगर निगम धर्मशाला में भाजपा आठ, कांग्रेस पांच और निर्दलीय चार वार्डों में जीती है। ऐसे में बेशक यहां भाजपा आगे हो, मगर यहां निर्दलियों की महापौर और उप महापौर की नियुक्ति में अहम भूमिका रहने वाली है।
मंडी नगर निगम के 11 वार्डों में भाजपा और केवल चार में कांग्रेस को जीत मिली है।
सोलन की बात करें तो यहां कांग्रेस को नौ भाजपा को सात और निर्दलीय के रूप में एक प्रत्याशी की विजय हुई है। सोलन में बघाट बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा प्रत्याशी भी चुनाव हार गए। नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस के 11, भाजपा के दो और दो निर्दलीय जीते हैं। यहां कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत हुई है। वहीं, छह नगर पंचायतों और 136 पंचायत प्रधानों के चुनाव के नतीजे भी बुधवार देर शाम घोषित कर दिए गए।

कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान
मंडी 70 प्रतिशत
सोलन 62.25 प्रतिशत
धर्मशाला 64 प्रतिशत
पालमपुर 68 प्रतिशत
चार नगर निगम चुनाव में 65 और नगर पंचायतों में 78.20 फीसदी मतदान

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!