भाजयुमो अर्की ने नवमतदाता सम्मेलन का किया आयोजन

भाजयुमो अर्की ने नवमतदाता सम्मेलन का किया आयोजन



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (25 जनवरी) उपमंडल मुख्यालय में  भाजयुमो  नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन  अर्की भाजयुमो अध्यक्ष मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सोलन रतन सिंह पाल ने बतौर मुख्य अथिति तथा पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। 

 

इस अवसर पर विशाल एलईडी स्क्रीन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं को सम्बोधन   दिखाया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत  जिला अध्यक्ष अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी आए हुए अतीथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के सृजन के लिए योजनाऐं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के सपनों को अपना संकल्प मान कर देश के युवाओं के उत्थान हेतू कृतसंकल्प हैं।
 इस  अवसर पर मंडलाध्यक्ष राकेश ठाकुर,भाजयुमो अध्यक्ष अर्की मंडल मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना भारद्वाज,जिला परिषद सदस्य आशा परिहार,भाजपा , पूर्व मंडलाध्यक्ष सावित्री कश्यप  व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!