मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य, एक या दो दिनों के भीतर एम्स से मिलेगी छुट्टी


बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (20 फरवरी) प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और वे संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं ।
उन्होंने  बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चिकित्सकों की सलाह पर नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्णतया स्वस्थ हैं तथा केवल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए ही एम्स में भर्ती हुए हैं और किसी भी तरह की चिन्ता की बात नहीं है।  
तथा एक या दो दिनों के भीतर उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!