क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 व 27 फरवरी को प्रस्तावित टी-20 मैचों की टिकटों के रेट तय, टिकट की ऑनलाइन होगी बुकिंग


बाघल टाइम्स नेटवर्क

19 फरवरी / अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 व 27 फरवरी को प्रस्तावित टी-20 मैचों की टिकटों के रेट तय कर दिए गए हैं। टिकटों की बिक्री पेटीएम पर ऑनलाइन माध्यम से होगी। टिकटों के रेट का फैसला एचपीसीए प्रबंधन की बैठक में लिया गया।

 

टिकट की सबसे कम कीमत 750 रुपये रखी है। टिकट का अधिकतम मूल्य 7500 रुपये रखा गया है। 1000, 1500, 2000, 2500 और 3000 रुपये की टिकटें भी बेची जाएंगी। 

एचपीसीए टिकट एक्रीडेशन कमेटी के चेयरमैन व एचपीसीए के कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया एचपीसीए टिकटों की बिक्री से संबंधित बैठक की गई। बैठक में टिकटों के रेट तय किए गए हैं। एचपीसीए स्टेडियम में 14 स्टैंड हैं लेकिन इस बार स्टेडियम की क्षमता के अनुरूप 50 फीसदी टिकटों पर ही बिक्री होगी। बैठक में कोविड प्रोटोकाल का पालन करने से लेकर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!