हिमाचल के शहीद बृजेश को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (23नवंबर)  भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले दो जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीरभूमि हिमाचल के ज्वालामुखी से सम्बन्ध रखने वाले अमित सिंह राणा को शौर्य चक्र से सम्मानित करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। अमित सिंह राणा को भेजे अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उनकी इस उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ है।

प्रदेश के कुटलैहड़ से सम्बन्ध रखने वाले बृजेश शर्मा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उनकी ओर से यह पुरस्कार शहीद बृजेश की धर्मपत्नी श्वेता ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने बृजेश शर्मा की शहादत को नमन करते हुए कहा कि कृतज्ञ प्रदेशवासी उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेंगे।

error: Content is protected !!