ग्राम पंचायत दानोंघाट के वार्ड सदस्यों ने ली शपथ 

ग्राम पंचायत दानोंघाट  के वार्ड सदस्यों ने ली शपथ 

बाघल टाइम्स

अर्की  ब्यूरो (27 जून) शनिवार को ग्राम पंचायत दानोंघाट  के कार्यालय मे नव  निर्वाचित पांच वार्ड सदस्यों ने  पद व गोपनीयता की शपथ  ली  इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया।

 

ग्राम पंचायत सचिव दिला राम गर्ग  ने जानकारी देते हुए बताया कि  सुबह करीब  11:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रधान दूनी चंद शर्मा  ने कराडा़घाट के वार्ड  सदस्य चमन लाल ,सुखन  वार्ड से हेमबाला,कजियारा वार्ड से कौशल्या देवी, सेर गालोटिया वार्ड से दिनेश कुमार तथा दानोघाट वार्ड से मालती देवी को शपथ को दिलाई। 

प्रधान दूनी चंद शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत का विकास सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक सहयोग और जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ पंचायत हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप प्रधान श्याम लाल भी मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!