अर्की के भुमती में 26 जून को होगा विशाल दंगल

अर्की के भुमती में 26 जून को होगा विशाल दंगल 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 25 जून ) अर्की के भुमती में 26 जून (शुक्रवार) को विशाल दंगल और मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशाल दंगल में हिमाचल सहित दिल्ली पंजाब हरियाणा समेत अन्य राज्यों के जाने-माने पहलवान भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर कर्मचारी नेता एवं समाज सेवी जयनंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत उप प्रधान विनय शर्मा ने बताया कि दोपहर 3.00 बजे से दंगल शुरू होगा।

उधर मेला कमेटी द्वारा क्षेत्र की समस्त जनता से मेले व दंगल में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया गया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!