अर्की के बखालग में 29 जून को होगा दंगल

अर्की के बखालग में 29 जून को होगा दंगल।

बाघल टाइम्स

अर्की (सोलन ) उपमंडल के बखालग गांव में महादेव दंगल  समिति की बैठक  अध्यक्ष सुरेंद्र पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 29 जून को बखालग में दंगल का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
जानकारी देते हुए सुरेंद्र पाठक ने बताया कि दंगल में पंजाब हरियाणा, दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश के बड़े अखाड़ों के पहलवानो को बुलाने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील की। 
इस  मौके पर प्रेम चंद धीमान, गोपाल सिंह, ईश्वर भारद्वाज, प्रेम लाल शर्मा, नरेश कुमार, राजेश ठाकुर, पंकज ठाकुर आदि सदस्य मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!