टेपरा मंगरुड़ के दो सगे भाईयो ने आयोजित किया 7 लाख का दंगल

टेपरा मंगरुड़ के दो सगे भाईयो ने आयोजित किया 7 लाख का दंगल 

बाघल टाइम्स

दाड़लाघाट ब्यूरो (09 जून) दाड़लाघाट क्षेत्र के टेपरा मंगरुड़ के दो सगे भाईयो लेख राम तथा सुख राम ठाकुर ने विशाल दंगल का आयोजन किया । दंगल में हिमाचल प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने खूब जोर अजमाईश कर लोगों का मनोरंजन किया। 

दंगल में महिला कुश्ती आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर हिमाचल तथा दिल्ली सहित अन्य अकेडमी की महिला पहलवानों ने दाव पेच दिखाये। 

 

फाइनल मुकाबला हरियाणा की रजनी और बिलासपुर की अभिलाषा ठाकुर के बीच हुआ जिसमें रजनी विजय रही । अयोजको की ओर से विजेता पहलवान को 6100 गुर्ज जबकि उप विजेता को 5100 की राशि व शॉल टोपी भेंट की गई।

उधर पुरुष वर्ग के लिए तीन मालियों का आयोजन किया गया जिसमें छोटी माली में नालागढ़ की सूरज ने मंडी के भूषण को चित किया।विजेता पहलवान को 6100 रुपए गुर्ज तथा उप विजेता को 5100 शॉल दी गई।

इसी कड़ी में छोटी माली में हरियाणा के विजय तथा पानीपत के मल्लिक के बीच जोरदार मुकाबला हुआ जिसमें विजय हरियाणा ने यह मुकाबला जीता विजेता पहलवान को 8100गुर्ज जबकि उप विजेता को 7100 तथा शॉल भेंट की गई। 

वही बड़ी माली का ख़िताब नोएडा के रितेश ने जीता उन्होंने चंडीगढ़ के मनवीर को पटकनी देते हुए मंगरुड का दंगल अपने नाम किया । 

विजेता पहलवान को 11000 गुर्ज उपविजेता पहलवान को 10,000 की राशि तथा शॉल देकर सम्मानित किया!

ठाकुर परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दंगल का आयोजन उनके परिवार की मन्नत पूरी होने के चलते आयोजित किया गया उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी ठाकुर परिवार ने दंगल का आयोजन किया था! इस मौके पर बिलासपुरी धाम का आयोजन भी किया! 

इस अवसर पर दंगल रेफरी सत्य प्रकाश , संत राम शर्मा, जगदीश ठाकुर तथा सुरेंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!