शूलिनी मेला में कलाकारों के‌ ऑडिशन 11 से 14 जून तक

ऑडिशन 11 से 14 जून,  तक

बाघल टाइम्स

 सोलन ब्यूरो (09 जून) राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला- की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों के लिए ऑडिशन 11 जून से 14 जून, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
यह ऑडिशन ऐतिहासिक ठोडो मैदान के समीप स्थित गीता आदर्श विद्यालय सोलन के सभागार में आयोजित होंगे। ऑडिशन प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

ऑडिशन के लिए सभी कलाकारों को ऑनलाइन पंजीकरण ही करवाना होगा। किसी भी अन्य रूप में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन के लिए इच्छुक कलाकार hpsolan.nic.in पर उपलब्ध लिंक शूलिनी मेला-2025 पर आवेदन कर सकते हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!